*बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़*। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत लवन में मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और उन्हें नमन किए। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में सभा आयोजित किए, जिसमें डॉ. मुखर्जी के जीवन, उनके संघर्ष और उनके योगदान पर विशेष चर्चा की गई। भाजपा नेता विजय यादव ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। वे आशुतोष मुखर्जी के परिवार में दूसरी संतान के रूप में जन्मे थे। अत्यंत बुद्धिमान और प्रखर विद्वान डॉ. मुखर्जी ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति पद का दायित्व निभाया।
उन्होंने विश्वविद्यालय में कई सुधार किए और अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक चिन्ह को बदलकर भारतीय संस्कृति का प्रतीक खिलते कमल के मध्य श्री लिखवाया- इस अवसर पर नगर पंचायत लवन अध्यक्ष शिव मंगलम शिंह चौहान जिला महामंत्री विजय यादव ,मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ,उपाध्यक्ष तोषकुमार यादव ,मंडल महामंत्री चन्द्रभूषण वर्मा ,मिडिया प्रभारी अमित वर्मा ,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष योगेश साहू ,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमेन्द्र बार्वे ,युवा मोर्चा महामंत्री विजय साहू ,कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा अजय साहू , एल्डरमैन चुणामणी सिंघम ,अ.जा.मोर्चा मिडिया प्रभारी मुकेश बंजारे , रोहित साहू , अभिनेष रजक , रामलाल धीवर , ओमप्रकाश निषाद आदि उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार

