*सेवानिवृत्त हुवे बी पी बाघमार जी का सम्मान समारोह*



(बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़) बी.पी.बाघमार जी वर्तमान में कृषि विभाग में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पद पर रहते हुवे सेवानिवृत हुवे। कृषि विभाग में उन्होंने दिनांक 07/06/1986 प्रथम पदस्थापना से 30/06/2026 तक लगातार 40 वर्षों से अपनी सेवा कृषि विभाग में दी। उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, व ईमानदारी से किया।  इस अवसर पर कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड बलौदाबाजार मे श्री बी.पी.बाघमार जी के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड बलौदाबाजार के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,समस्त कृषि विकास अधिकारियों तथा समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारीयों ने मिलकर उन्हें अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर बधाई दी तथा जीवन के अगले पड़ाव में उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं देते हुवे सम्मानित किया गया।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने