बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।।
आज दिनांक 13.08.2026 को सायं के समय थाना लवन में एक युवती की हत्या करने की सूचना मिली, जिस पर थाना लवन का पुलिस बल तत्काल घटनास्थल ग्राम चितावर पहुंच चुका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्राम चितावर निवासी युवती की किसी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। युवती की उम्र लगभग 22 से 24 वर्ष के आसपास है। प्रकरण में पुलिस द्वारा ग्राम चितावर पहुंच, घटनास्थल निरीक्षण किया जा रहा है तथा एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच चुकी है तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाकर, आरोपी की पहचान कर, पतासाजी की जा रही है। प्रकरण में विवेचना एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी पृथक से प्रेषित की जाती है।
Tags
लवन
