बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज (लवन) नगर के वार्ड क्रमांक 15 खम्हरिया में उत्सव समिति लवन द्वारा सोमवार, 14 सितंबर 2026 को विधि-विधान एवं भक्तिमय माहौल के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना के दौरान समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गणेश उत्सव को लेकर वार्डवासियों में भी उत्साह बना हुआ है। समिति द्वारा आगामी दिनों में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ,
मुकेश कुर्रे, दवेश कुर्रे,राजेश डहरिया, महेश कुर्रे, अशोक कुर्रे, कृष्णा कुर्रे, पुनेशवर डहरिया, अनिल कुर्रे , थनुजय, पंकज, युवराज, सुरज, चन्द्रप्रकाश, कैलाश, उमेश, नानेश्वर, समीर, आकाश, अखिल, दिपेश, प्रवीण, राज व समस्त वार्डवासी बड़ी संख्या उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार
