पति की लंबी आयु के सुहागिन महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज का निर्जला उपवास




(विजय सेन)
बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज।।। 
लाहोद। सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज व्रत का कथा श्रवण किया और पति की दीर्घायु और सुख- समृद्धि की कामना की.
सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का व्रत रखा. सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, मां गौरी और गणेश की पूजा की. किसी ने घर में ही पूजा पाठ किया तो कई महिलाएं मंदिर में सामूहिक रूप से आयोजित पूजा में शामिल हुयी. हरतालिका तीज व्रत का कथा श्रवण किया और पति की दीर्घायु और सुख- समृद्धि की कामना की. मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ रहीं. सोलह श्रृंगार कर सजी महिलाएं ने जगह जगह मंदिरों में हरतालिका तीज व्रत की कथा सुनी. कई जगहों पर महिलाओं ने अपने घरों में ही कथा श्रवण किया. महिलाओं ने अपने-अपने घरों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन व पकवान बनाया. मौसम ने नहीं दिया व्रती महिलाओं का साथ- पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से जहां लोग परेशान हो गये थे. लेकिन सोमवार को भी मौसम ने व्रती महिलाओं का साथ नही दिया. पूरे दिन तपती धूप और उमस भरी गर्मी से व्रती परेशान रही. इधर धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद भी व्रती हरितालिका तीज पर महादेव व माता पार्वती की पूजा करने से पीछे नहीं हटी.   हरितालिका तीज को लेकर बाजारों में सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर रविवार के साथ ही सोमवार की सुबह भी भीड़ भाड़ बनी रही. सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने अपनी जरूरतों के हिसाब से सामानों की खरीदारी की. पूजन के बाद लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद- हरतालिका तीज पर क्षेत्र की व्रती सुहागिन महिलाएं विभिन्न मंदिरों में स्नान कर दर्शन पूजन की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. हरितालिका तीज पर व्रती महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की. अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा. पारंपरिक भक्ति गीतों की रही- व्रत के अवसर पर पारंपरिक भक्ति गीतों की धूम रही. व्रतियों ने भगवान शिव व माता पार्वती से संबंधित पारंपरिक गीतों को गाकर अपनी भक्ति भावना का प्रकट किया. भक्ति गीतों से गीतों से घर व मोहल्ला गुंजायमान हो उठा.

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने