विजय सेन
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़/ लाहोद ।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय लाहोद मे प्रेस प्रतिनिधि विजय सेन ने आठवीं पांचवी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्राचार्य डी आर साहू ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके करियर, भविष्य की योजनाओं और रुचियों के बारे में जानकारी ली छात्रों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर टीचर और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने की इच्छा व्यक्त की. डी आर साहू ने उनके आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं. सरपंच किशोर ने कहा कि जो विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करते हैं,
सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमती है. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया. किशोर साहू ने कहा कि सम्मानित हुए विद्यार्थी अपने स्कूल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं. उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी. इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य के पी साहू सरपंच किशोर साहू डी आर साहू शाला विकाश समिति के अध्यक्ष दुलार पटेल उपसरपंच भरतभूषण साहू व्याख्याता रुद्रकुमार चंद्रवंशी अमित भारती सुमन पटेल बसंत साहू सरिता कोसले। ज्योति पटेल और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे.
Tags
लाहोद

