राजकुमार जांगड़े
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
बिलाईगढ़। शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय बिलाईगढ़ में आयोजित पत्रकारिता प्रशिक्षण सत्र “इंटर्नशिप” के तीसरे दिवस वरिष्ठ अधिवक्ता बिलाईगढ़ श्री राम नारायण भट्ट मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक कुशल पत्रकार निर्भीक, सजग और समालोचक होता है। पत्रकार को समाचार खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बल्कि वह चलते-चलते भी समाचार बना लेता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाकांत मिश्र ने भाषा की शुद्धता और व्याकरण संबंधी त्रुटियों पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारिता में भाषाई दक्षता के महत्व को समझाया। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती सुनीता विक्रम कौशले ने रिपोर्टिंग एवं लेखन शैली के प्रकार और उसकी उपयोगिता की जानकारी दी, वहीं सह संयोजक श्री रेशम चौहान ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और संपादन कला के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षणार्थी छात्रा चांदनी ने किया। अंत में प्रशिक्षणार्थियों की प्रस्तुति के बाद आभार प्रदर्शन महाविद्यालय बिलाईगढ़ की छात्रा प्रियंका पटेल एवं भटगांव महाविद्यालय की अमीषा यादव ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं में उत्साह और सीखने की ललक देखने को मिली।
Tags
सारंगढ़ बिलाईगढ़
