चाक -चौबंद व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न।
जगजिवन नारंगे
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ ।। बलौदाबाजार, 10 मई 2026/ प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया। इस परीक्षा में जिले के 178 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा हेतु पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकण्डरी स्कूल बलौदाबाजार को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था।
इस परीक्षा के लिये कुल 214 छात्रों ने पंजीयन कराया था जिसमें 178 उपस्थित एवं 36 अनुपस्थित रहे। कड़ी निगरानी एवं चाक -चौबंद व्यवस्था के साथ परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। परीक्षा के नोडल अधिकारी अरुण कुमार सोनकर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सूरज दास मानिकपुरी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
Tags
बलौदाबाजार

