बिलाईगढ़ में सेजेस स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बोर्ड परीक्षा परिणाम रहे उत्कृष्ट




राजकुमार जांगड़े 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ -- बिलाईगढ़। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) बिलाईगढ़ ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 96.49 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं का परिणाम 91.52 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। कक्षा 12वीं के परिणाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। इस वर्ष दीक्षा जायसवाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उन्हें 10 अंक उल्लास के रूप में अतिरिक्त मिले, हालांकि टॉप-टेन सूची में इन अंकों को शामिल नहीं किया गया, जिसके कारण वे औपचारिक सूची में स्थान नहीं बना सकीं। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा। अन्य मेधावी छात्रों में तुलसी ने 91.4 प्रतिशत के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। मानसी (89.2%) तीसरे, कीर्तिलता (88.6%) चौथे, अनुष्का (86.8%) पांचवें स्थान पर रहीं। वहीं अंजली जाटवर एवं हर्षिता (86.2%) संयुक्त रूप से छठे, शशांक (86%) सातवें, प्रीति साहू (84.4%) आठवें, उमा (83.4%) नवें और मान्यता (83.2%) दसवें स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रियांशु ने 85.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इशांत (85.33%) दूसरे, पिंकी सात्रे (83.83%) तीसरे, प्रियांशी साहू (83%) चौथे और गरिमा खटकर (82.5%) पांचवें स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह शानदार परिणाम विद्यालय की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है, जिसने सेजेस को क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने