जिला टॉपर के टॉप टेन में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिला एवं लवन अंचल को किया सम्मानित।
बलौदाबाजार जिला कलेक्टर, सी ई ओ, और डी ई ओ ने ट्रॉफी देकर किया सम्मानित।
सुरेन्द्र कुमार बघेल
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ ---- (लवन )। साथ ही दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में संत थोमस स्कूल लवन का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई ) ने बुधवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए , जिसमें संत थोमस स्कूल लवन के सुरभि वर्मा ने 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 96/प्राप्त किए। जिले के टॉप टेन विद्यार्थियों में तीसरे स्थान प्राप्त कर बलौदा बाजार जिला साहिल लवन अंचल को गौरवान्वित किया है , जिसे कलेक्टर कुलदीप शर्मा , डी ई ओ संजय गुहे , और सी ई ओ दिव्या अग्रवाल ने संत थोमस स्कूल लवन के प्राचार्य शाजी थॉमस और उनके अभिभावक शैलेन्द्र वर्मा के उपस्थिति में ट्रॉफी देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में संत थोमस स्कूल लवन का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।जहां छात्राओं ने छात्रों से बाजी मारी, दसवीं बोर्ड के परीक्षा में सुरभि वर्मा ने 96/ हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं बलौदा बाजार जिले के टॉप टेन विद्यार्थियों की श्रेणी में तीसरे स्थान पर रही, दूसरे स्थान पर नीलू कैवर्त 95/, तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीक्षा कुर्रे 93.17/, और नादेश्री यादव 93.17/ रही,चतुर्थ स्थान पर खोजेस्वरी वर्मा 91.8/, पंचम स्थान पर संयुक्त रूप से खुशबू पात्रे 89.8/ और यावंती जायसवाल 89.8/ रही,छठा स्थान पर साक्षी साहू 89.3/, सातवें स्थान पर सानिया रात्रे 87.5/, आठवें स्थान पर अदिति कुर्रे 87/, नव्वे स्थान पर संयुक्त रूप से दीपांशु राते 86.7/और तमन्ना निराला 86.7/ रहे, और दसवें स्थान पर संयुक्त रूप से भुनेश कुमार वर्मा 86.3/और मयंक बार्वे 86.3/रहे। इस प्रकार कुल 38 छात्र छात्राओं में से 35 बच्चे प्रथम श्रेणी में, एवं 3 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिससे दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहीं बारहवीं बोर्ड के परीक्षा में शिवांगी साहू ने 89.4/ हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त
किया, द्वितीय स्थान पर विवेक राय 86/, तृतीय स्थान पर गीतांजलि वर्मा 85.6/, चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से काजल वर्मा 85.4/ दुर्गा वर्मा 85.4/ और खिलेश्वरी साहू 85.4/ रही पंचम स्थान पर आलोक टंडन 84.6/, छठा स्थान पर संयुक्त रूप से हनी साहू 84.4/और लीसा कैवर्त 84.4/ रही, सातवें स्थान पर हाजरा परवीन 82.8/ रही, आठवें स्थान पर लालिमा वर्मा 81.8/ रही, नौवें स्थान पर भूमिका साहू 80.6/ रही, और दसवें स्थान पर समीक्षा श्रीवास 80.2/ रही। इस प्रकार कुल 37 बच्चों में से 36 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए वहीं 1बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिससे बारहवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आपको बता दें कि संत थोमस स्कूल, लवन अंचल का एक प्रतिष्ठित स्कूल है, जहां पर अध्यापन, खेलकूद, एवं अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य शाजी थॉमस ने कहा कि बच्चों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन, विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं,एवं बच्चों के अभिभावकों के परिश्रम का फल है, मै सभी को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं, आप सभी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर ऊंचे मुकाम हासिल कर लवन एवं देश का नाम ऊंचा करें।
Tags
लवन

