सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया।


बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोलिहा विकास खंड सिमगा की शिक्षिका  चित्रा साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा में नवाचार हेतु सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला शिक्षक फेडरेशन नई दिल्ली राज्य इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा वृन्दावन हाल रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा नवाचार के क्षेत्र में उपलब्धि परक कार्यों के लिए  चित्रा साहू को सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।मंचस्थ अतिथि संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लता एस मुल्लूर लक्ष्मी वर्मा राज्य सभा सांसद, स्वाति वर्मा सभापति संचार एवं सकर्म जिला पंचायत रायपुर, डॉ सारिका एस गंगा, राष्ट्रीय महासचिव नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉ मनीषा वत्स, रुचि वर्मा डी एस पी सहित राज्य इकाई छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकेश वर्मा सर, भारती वर्मा मैडम के साथ-साथ सभी टीम मैम्बर उपस्थित रहे।इसके साथ साथ  चित्रा साहू को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नवाचार के क्षेत्र में विकास खंड स्तरीय महिला दिवस पर एवंराष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत एडमिन टीम छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक संप्रवाह से सम्मानित किया गया है। शिक्षिका  चित्रा साहू गत वर्ष लगातार अपने अथक प्रयास और मेहनत से विद्यार्थीयों के हित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जो सराहनीय है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने