: देवेन्द्र कुमार साहू को ‘राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान’ से किया गया सम्मानित।


राजकुमार जांगड़े 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ --- सारंगढ़ बिलाईगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों से विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने वाले शिक्षक देवेन्द्र कुमार साहू को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। यह गौरवपूर्ण सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। यह भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षणिक सम्प्रवाह 2025-26 के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए लगभग 160 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ग्राम टाटा (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) के मूल निवासी एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमोदी (विकासखंड बिलाईगढ़) में पदस्थ शिक्षक देवेन्द्र कुमार साहू ने विज्ञान विषय को सरल और रोचक बनाने के लिए प्रयोग आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके नवाचारों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान का प्रभावी विकास हुआ है।


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के उप सचिव  बी. रघु, समग्र शिक्षा के उपसंचालक  ए. के. सारस्वत, तथा आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही नवाचारी गतिविधि समूह के प्रणेता  संजीव सूर्यवंशी एवं विभिन्न जिलों से आए जिला एडमिन सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देवेन्द्र कुमार साहू को उनके माता-पिता, विशेष रूप से पिता  केदार नाथ साहू, तथा उनकी धर्मपत्नी  प्रमिला साहू (शिक्षिका) ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार की ओर से भी उन्हें हार्दिक बधाई दी गई, जिसमें प्रमुख रूप से  चंद्रमणि कुम्हार,  जुगत राम साहू,  रामप्यारा जायसवाल,  गिरधारलाल रत्नाकर,  भिसिका नेताम,  सीमा साहू,  उमाशंकर पटेल,  मनोज कुमार आदित्य (प्राचार्य),  मनवा राम रात्रे (संकुल समन्वयक) सहित संकुल केंद्र अमोदी के समस्त शिक्षकगण शामिल रहे। इसके अतिरिक्त शिक्षा जगत के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें बधाई प्रेषित की, जिनमें अनिल पैकरा (प्राचार्य, DIET धर्मजयगढ़),  संतोष पटेल,  त्रिलोक कुमार हरिप्रिय,  पुरंदर सिंह पटेल (जिला एडमिन, सारंगढ़-बिलाईगढ़) प्रमुख रूप से शामिल हैं।


Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने