जिले के चार शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान किया गया।


लौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ - रायपुर--- राजधानी रायपुर के जे एन पाण्डे उत्कृष्ट विद्यालय में नवाचारी गतिविधियां समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान एवं शैक्षणिक संप्रवाह में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के उप सचिव डॉ रघु सर ने राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विजन , मिशन और लक्ष्य को सीढ़ी बनाकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कार्य मे आत्मसंतुष्टि होना चाहिए। सामुदायिक सहभागिता को नवाचार में शामिल करने की अपील की। समग्र शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के उप संचालक ए. के.सारस्वत सर ने कहा कि आप सभी नवाचारी शिक्षकों के स्तंभ पर विभाग खड़ा है। नवाचार का कभी अंत नही होता। आपने स्व प्रेरित होकर इतना बड़ा कार्य किया है जो सराहनीय है। रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने कहा कि आपका ग्रुफ नवाचारी नही है बल्कि परिवर्तनकारी है। सभा को अरुण कुमार शर्मा डीएमसी रायपुर एवं प्राचार्य सुचिता पाण्डेय मेडम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के 160 नवाचारी शिक्षकों का सम्मान किया गया।. विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद जिला बलौदाबाजार के शिक्षक विकासखंड सिमगा से चित्रा साहू ,बलौदाबाजार विकासखंड से संध्या वर्मा ,पलारी से दुर्गा साहू और लोचन प्रसाद बांधे को उनके द्वारा किए जा रहे नवाचार और बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। समूह प्रमुख संजीव सूर्यवंशी जिला बलौदाबाजार एडमिन कान्हा साहू एवं ऋतु वर्मा ने कार्यक्रम के बारे में एवं नवाचारी गतिविधियां समूह के बारे में बताया। समूह के वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि यह समूह शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों का स्वप्रेरित समूह है। जो विगत 5 वर्षों से इस तरह का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन के लिए संसाधन की व्यवस्था स्वयं करते हैं। इस समूह में भारत देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के शिक्षक जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, मध्य प्रदेश, अंडमान निकोबार, पंजाब, दिल्ली , राजस्थान प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों की लाइव प्रस्तुति की गई। नवाचारी शिक्षा रत्न के लिए चयनित शिक्षकों को अपने नवाचार को प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। नवाचारी गतिविधियां समूह भारत के प्रमुख संजीव सूर्यवंशी ने सभी अवार्ड प्राप्त शिक्षकों को ग्रुप से जुड़कर कार्य करने की अपील की एवं अपने किए गए नवाचार को साझा करने को कहा था, ताकि सभी एक दूसरे से सीख सकें। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही एडमिन पैनल सदस्य कान्हा साहू को चयन प्रक्रिया से लेकर आयोजन तक सहयोग के लिए प्रशंसा पत्र और मोमेंटो प्रदान कर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समूह प्रमुख संजीव सूर्यवंशी के साथ जिला बलौदाबाजार एडमिन चित्रेश्वर वर्मा ,कान्हा साहू ,ऋतु वर्मा, मुकेश साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में राज्य भर के एडमिन पैनल सदस्यों के साथ मिलकर अपना सहयोग प्रदान किया।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने