समारोह गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधान सभा अध्यक्ष) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।












(जगजीवन नारंगे लवन)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।लवन / नगर पंचायत लवन में शासन द्वारा नियुक्त तीनों एल्डरमैन का शपथ ग्रहण समारोह गौरीशंकर अग्रवाल (पूर्व विधान सभा अध्यक्ष) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत के प्रांगण में शासन द्वारा अधिकृत अधिकारी एसडीएम प्रकाश चंद कोरी ने चूड़ामणि सिंघम, गायेश्वर साहू ,दिलीप बंदे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।




शपथ ग्रहण के बाद तीनों एल्डरमैन ने कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों तथा नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वे सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।
वहीं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विष्णु देव की सरकार में छत्तीसगढ़ प्रदेश का छुमुखी विकास हुआ है, छत्तीसगढ़ बुलंदियों की ऊंचाइयों को छू रहा है, सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बह रही है। निश्चित ही आने वाले समय में लवन का विकास होगा। 




कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुलोचना यादव (जनपद अध्यक्ष बलौदा बाजार), पवन साहू (उपाध्यक्ष जिला पंचायत), मीना बार्वे (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लवन), शिवमंगल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नरेंद्र साहू, दुर्गेश बाजपेई (सोसायटी अध्यक्ष लवन),लवन मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेई, विजय यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष लवन), पेखन टोंडरे (तहसीलदार लवन), योगेश कुमार साहू (सी एम ओ नगर पंचायत लवन) बुधराम साहू (पूर्व एल्डरमैन लवन),देवीलाल बार्वे (भूत पूर्व उपाध्यक्ष लवन), शिव राजेत्री, भुलाऊ राम डहरिया, रामनाथ यादव, रमैया यादव,घुरऊ राम वर्मा, साथ ही पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने