(विजय सेन)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ /
लाहोद।शासकीय हाई स्कूल चिरपोटा में सोलह छात्राओं को HPV वैक्सीन का टीका लगाया गया ,जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को भविष्य में गर्भाशय,ग्रीवा के कैंसर के साथ -साथ मुख,गुदा,लिंग के कैंसर और मस्सों से बचाना है तथा टीका लगने से अन्य साथियों तक फैलने से भी रोक सकते हैंऔर यह वैक्सीन शरीर में ऐसे एंटीबॉडी विकसित करता है HPV के कैंसर जनक प्रकारों को रोकने में मदद करते हैं।
इस अवसर पर उप स्वास्थ्य केंद्र मुंडा के आर एच ओ राजेश काशी, मितानिन गिरिजा बाई वर्मा तथा विद्यालय के शिक्षक गण देवेंद्र कुमार सोनवानी, जीवन लाल रजक , प्रकाश कुमार पटेल , कृष्ण कुमार वर्मा , ऋचा तिवारी, दिलेश कुमार फेकर आदि उपस्थित थे।
Tags
लाहोद
