प्रेस क्लब लवन के पत्रकारों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर बलौदा बाजार भाटापारा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक राय गौरव रामप्रवेश से सौजन्य मुलाकात किए।




बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
बलौदाबाजार जिले के नवपदस्थ पुलिस राय गौरव रामप्रवेश (पुलिस अधीक्षक) से गुरुवार को प्रेस क्लब लवन के पत्रकार जगजीवन नारंगे और ताराचंद कठोत्रे ने सौजन्य भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा कानून-व्यवस्था, जनसरोकार और सकारात्मक पत्रकारिता को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान पत्रकारों और पुलिस के बीच राय गौरव रामप्रवेश बेहतर समन्वय, पारदर्शी संवाद तथा समाजहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया दोनों का उद्देश्य समाज में विश्वास एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने