सरस्वती साइकिल योजना से खिल उठे 35 छात्राओं के चेहरे, शिक्षा की राह हुई आसान




राजकुमार जांगड़े 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।  सारंगढ़ बिलाईगढ़।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बिलाईगढ़ में अध्ययनरत कक्षा 9वीं की 35 छात्राओं को सत्र के प्रारंभ में ही सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और पढ़ाई को भी नई गति मिलेगी। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पी. पी. जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे दूरदराज़ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।


 कार्यक्रम में कक्षा शिक्षिका स्वाति मैडम,वैजन्तीमाला, निर्मल टण्डन सर,ललित बर्मन, विधायक प्रतिनिधि रामनारायण भट्ट, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर कर्ष, उपाध्यक्ष ललित देवांगन, पत्रकार राजकुमार जांगड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने का संदेश दिया। सत्र की शुरुआत में ही साइकिल वितरण होने से छात्राओं और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यह पहल निश्चित रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने