लवन (खम्हरिया ) में सात दिवसीय गुरु गद्दी पूजा एवं संत ग्रंथ कार्यक्रम का समापन






गुरु घासीदास बाबा के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।

ताराचंद कठोत्रे-
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज। ग्राम खम्हरिया, लवन के वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में गुरु घासीदास जन कल्याण युवा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय गुरु गद्दी पूजा एवं संत ग्रंथ कार्यक्रम का समापन 28 अक्टूबर को गंगा स्नान के साथ हुआ। 22 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम के माध्यम से सतनाम पंथ के संदेश, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सदाचार की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति के इस आयोजन का उद्देश्य गुरु घासीदास बाबा के सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के संदेशों को समाज तक पहुंचाना है। समापन अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना किया गया। जिसमें - राकेश चतुर्वेदी (पार्षद प्रतिनिधि) संतोष घृतलहरे पार्षद लवन, अध्यक्ष हिरामन महिलांगे, उपाध्यक्ष तिहारु खुटे सचिव, श्रीकांत साय, कोषाध्यक्ष मनोहर बांधे, सदस्य- संजय बंदे,राजू ,धरम,मनहरण, धनराज,हिरारवान,बब्लू, टिकेश्वर, रामकुमार, संतोष,राहूल,सूदर्शन,फागुलाल, दिलिप,सोनसाय,महेश कुर्रे, शिवकुमार साय, जगदीश,भागीरथी टण्डन, अनिल, राकेश, अयोध्या, शिवचरण एवं समस्त सतनामी समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने