गौरा-गौरी का विवाह कर मनाया उत्सव यात्रा निकाल धूमधाम से किया विसर्जन





 ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार।


बगबुड़ा में ग्रामीण अंचल एवं आप पास छेत्र में 

दीपों के पर्व दीपावली जहां धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा और आतिशबाजी के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं ग्रामीण तथा शहरी अंचलों में इस दिन का रंग रूप कुछ और दिखाई दिया। यहां दीपावली का अर्थ केवल दिए की जगमगाहट नहीं बल्कि लोक परंपराओं की जीवंत झांकी भी है कई गांव में दीपावली के पर्व पर गौरा गौरी महोत्सव का आयोजन हुआ।


लोक पर्व में ग्रामीण लवन नगर में लोग भगवान शिव (गौरा और माता पार्वती (गौरी) की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर मनमोहक झांकी निकाले और झांकी परंपरा मादर की थाप तथा गाजे बाजे के साथ पूरे गांव में घूमाते नजर आये और फिर गांव के बीच चौक में स्थापित की गई। परंपरा के अनुसार गौरा गौरी की शादी की रस्म समाज के लोगों के द्वारा निभाई गई। गांव के स्त्री


पुरुषों युवक युवतियो और बैगा मिलकर पारंपरिक गीत और पूजा अर्चन के माध्यम से गौरा गौरी को जगाते रहे। यह अनुष्ठान केवल एक रात का का ही होता है। जिसमें कई लोग भगवान गौरा गौरी के पास रहकर जुआ या खड्खड़िया खेलते हुए नजर आते हैं और रात जागरण करते हैं। राजकुमार पैरा ने बताया कि इस पर्व को भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। आदिवासी गोड समाज द्वारा इस आयोजन को विशेष रूप से मनाते हैं क्योंकि उनके विश्वास में शिवजी को बूडा देव के रूप में पूजा जाता है। जब देवी देवता नगर तथा ग्रामीणजन के शरीर में विराजमान होते हैं तो एक अनोखा दृश्य देखने को मिला कई लोग अपने दोनों हाथों की कलाइयों में सांट लेते हुए एवं नाचते झुमते हुए भगवान गौरा गौरी का विसर्जन बड़ी ही धूमधाम से किया।


बगबुड़ा। गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा मार्ग में जमीन पर लेटीं महिलाएं।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने