संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज। लवन नगर के खम्हरिया स्थित वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में गुरु घासीदास जन कल्याण युवा समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय गुरु गद्दी पूजा कार्यक्रम में कसडोल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संदीप साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और पूजा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
गुरु गद्दी पूजा के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कार्यक्रम में सतनाम पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु बाबा गुरु घासीदास जी के संदेशों को स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं।बाबा गुरु घासीदास जी ने समाज को सत्य, समानता, मानवता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। उनका जीवन दर्शन आज भी समाज को एकता और भाईचारे की प्रेरणा देता है। सात दिवसीय गुरु गद्दी पूजा कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालु उनकी शिक्षाओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।
सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश
गुरु घासीदास जन कल्याण युवा समिति खम्हरिया, लवन वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 की ओर से आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बना हुआ है। आयोजन का उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी को उनके संदेशों से परिचित कराना है।
इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी (पार्षद प्रतिनिधि) संतोष घृतलहरे पार्षद लवन, अध्यक्ष हिरामन महिलांगे, उपाध्यक्ष तिहारु खुटे सचिव, श्रीकांत साय, कोषाध्यक्ष मनोहर बांधे,
अजय बर्वे ,सतीश पाण्डेय, येशु दास निराला, महेश कुर्रे सदस्य- संजय बंदे,राजू ,धरम,मनहरण, धनराज,हिरारवान, श्रद्धालुगण एवं ग्रामवासी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार
