बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।बलौदाबाजार जिले के लवन नगर पंचायत स्थित गोठान से सामने आई बेजुबानों की मौत की दर्दनाक तस्वीर… गोठान में दर्जनों गायों की मौत होने की आशंका, आखिर इन बेजुबानों की मौत का जिम्मेदार कौन? गोठान की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।बलौदाबाजार जिले के लवन नगर पंचायत स्थित गोठान से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां करीब दर्जनों से ऊपर गायों की मौत होने की खबर है। बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की सूचना के बाद गोठान की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े होने लगे हैं। आखिर गोठान में ऐसा क्या हुआ कि इतनी बड़ी संख्या में बेजुबान मवेशियों की जान चली गई? क्या जिम्मेदारों ने समय रहते इनकी सुध नहीं ली?
लवन नगर पंचायत का गोठान… जहां बेजुबान मवेशियों की देखरेख और संरक्षण की जिम्मेदारी तय की गई है, लेकिन अब इसी गोठान से गायों की मौत का चिंताजनक मामला सामने आया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां करीब दर्जनों से ऊपर गायों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत ने गोठान की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की हकीकत जानने के लिए हरिभूमि की टीम मौके पर पहुंची और ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान स्थिति का जायजा लिया।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि गोठान में मवेशियों के लिए चारे, पानी और उचित देखरेख की क्या व्यवस्था थी? क्या समय रहते बीमार या कमजोर मवेशियों का उपचार कराया गया? आखिर इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत कैसे हुई?
अब जरूरत है पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो।
फिलहाल गायों की मौत के वास्तविक कारणों और संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाते हैं।
इस मामले में वार्ड पार्षद प्रकाश ताम्रकार ने बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज के बातचीत में बताया कि जिम्मेदारो पर कार्रवाई होनी चाहिए की मांग किये गए हैं।वही गायों की मौत पर संवेदना व्यक्त भी किये गए हैं।
वहीं नगर अध्यक्ष शिव मंगल सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि खराब मौसम और बीमारी के चलते बहुत वृद्ध हो चुके गायों की मौत हुई है व्यवस्था में नगर पंचायत द्वारा कही कोई कमी नहीं हुई है।चारा पानी स्वास्थ्य इलाज नियमित हो रहा था अचानक से हुई मौत चिंता का विषय है।बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में और मेहनत करेंगे।
वहीं नगर पालिका अधिकारी योगेश कुमार साहू ने दूरभाष से संपर्क साधने पर 29 से 30 गायों की मृत्यु की खबर की पुष्टि की है। साथ ही जे सी बी के माध्यम से दफन किया गया है।
Tags
बलौदाबाजार
