/बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज -
भाटापारा - आज दिनांक 20.09.2026 को प्रातः सूचना मिली कि भाटापारा ग्रामीण के सिंगापुर गांव में कोदवा जाने वाले रोड इन्द्रा कॉलोनी में एक व्यक्ति राजा राम उर्फ चोटी साहू पिता महत्तर उर्फ बनिया साहू उम्र लगभग 52 वर्ष की अज्ञात आरोपी द्वारा चेहरे पर पत्थर मारकर हत्या कर दिया गया है कि सूचना पर एसडीओपी भाटापारा, थाना भाटापारा ग्रामीण, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, एफएसएल एवं साइबर सेल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंच गई है।
प्रारंभिक जांच पर घटना बीती रात दिनांक 19-20.09.2026 का एवं भारी एवं वजनी पत्थर द्वारा चेहरे में पटक कर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने एवं घटनास्थल के आसपास गहन छानबीन जारी है। प्रकरण के संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जानकारी पृथक से की जाएगी। प्रकरण में जांच एवं वैधानिक कार्रवाई जारी है
Tags
बलौदाबाजार

