बगबुड़ा में हर्षोल्लास के साथ हुआ मां दुर्गा का विसर्जन


“अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा गांव, नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई।



ताराचंद कठोत्रे। 
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज। जिले के ग्राम बगबुड़ा में नवरात्रि पर्व के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए और अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। विसर्जन के दौरान गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर विदाई यात्रा में शामिल हुए। “जय माता दी” और “अगले बरस तू जल्दी आना” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। नवरात्रि के नौ दिनों तक पूजा-अर्चना और भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही नवरात्रि पर्व का समापन हुआ। भक्तों ने अगले वर्ष मां दुर्गा के पुनः आगमन की प्रतीक्षा और श्रद्धा के साथ उन्हें विदाई दी।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने