बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज/ लवन । विजयादशमी के पावन अवसर पर लवन नगर में आज 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का अग्निबाण से दहन किया जाएगा। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासियों व आस पास क्षेत्र ग्रामीण भारी संख्या में जुटने की उम्मीद है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रावण दहन के साथ ही भगवान श्रीराम की विजय का संदेश दिया जाएगा।
Tags
बलौदाबाजार
