पलारी विकास योजना प्रारूप प्रदर्शनी आज।


बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।। 6 सितम्बर 2026/ पलारी निवेश क्षेत्र के लिए विकास योजना प्रारूप छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के उपबन्धों के अनुसार प्रकाशित किया गया है।उक्त विकास योजना प्रारूप की प्रदर्शनी का आयोजन 7 सितम्बर 2026 को नगर पंचायत पलारी के सभाकक्ष किया गया है।   प्रदर्शनी का शुभारंभ कसडोल विधायक संदीप साह, अध्यक्ष नगर पंचायत पलारी,गोपी साहू एवं जनपद अध्यक्ष सविता यादव द्वारा किया जायेगा। उक्त प्रदर्शनी अवलोकन हेतु जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक को भी आमंत्रित किया गया है। पलारी निवेश क्षेत्र के लिए विकास योजना प्रारूप की प्रति मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत पलारी तथा उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बलौदाबाजार के कर्यालयों में कार्यालयीन समय में अवकाश के दिन को छोडकर निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। 

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने