लवन से-मरदा पैसर रोड की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान।


(ताराचंद कठोत्रे)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।। 
लवन। जिला बलौदाबाजार के लवन क्षेत्र से मरदा से  जाने वाली सड़क की खराब स्थिति के कारण आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और खराब मार्ग के चलते राहगीरों, बाइक सवारों तथा वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।


 स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं विभाग द्वारा अब तक इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से समस्या और बढ़ जाती है।


 रात के समय गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से लवन-मरदा मार्ग की जल्द मरम्मत कराने तथा सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने