डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने हेतु आयोजित किया गया महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक।





बलौदाबाजार टाइम्स न्यूज ---- शहरी क्षेत्र में 10 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट के भीतर रिस्पॉन्स टाइम सुनिश्चित करने के दिए गए कड़े निर्देश।
*डायल 112 में तैनात समस्त आरक्षकों एवं वाहन चालकों की बैठक में दिए गए 11 बिंदुओं पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*
● *ड्यूटी के दौरान अनुशासन, कॉलर से नम्र व्यवहार, समय पर उपस्थिति एवं वाहनों के रख-रखाव पर दिया गया विशेष जोर*
पुलिस अधीक्षक  गौरव राय के कुशल निर्देशन में आपातकालीन सेवा डायल 112 की त्वरित पहुंच व कार्यकुशलता को बेहतर बनाने हेतु आज दिनांक 14.09.2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस कार्यालय सभा कक्ष बलौदाबाजार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री खमन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें डायल 112 में तैनात समस्त आरक्षकों एवं वाहन चालकों को सेवा में कसावट लाने एवं त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक (ASI) कमल किशोर देवांगन (प्रभारी डीसीसी डायल 112) एवं डायल 112 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री वरुण कोशले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खमन सिन्हा द्वारा दिए गए प्रमुख 11 दिशा-निर्देश: 1. रिस्पॉन्स टाइम का कड़ाई से पालन: घटना की सूचना मिलने पर शहरी क्षेत्र में 10 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट की निर्धारित समय-सीमा के भीतर पहुंचकर कार्यवाही पूर्ण करें। 2. कॉलर से तत्काल संपर्क: इवेंट मिलते ही कॉलर से फोन पर बात कर सही स्थान की सटीक जानकारी प्राप्त करें, ताकि कॉलर को दोबारा कॉल न करना पड़े। 3. रजिस्टर में इंद्राज: इवेंट की संपूर्ण जानकारी प्रतिदिन निर्धारित रजिस्टर में लेख करेंगे। 4. वाहन खराबी की सूचना: ईआरवी वाहन में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर तत्काल डीसीसी (DCC)/एफएमएस (FMS) को सूचित करेंगे। 5. उपकरण एक्टिव रखना: ईआरवी एवं हाईवे गश्त में प्रयुक्त पीपीटी (PPT) टेबलेट एवं स्मार्ट मोबाइल को किसी भी स्थिति में बंद न रखें। 6. फोटोग्राफी/वीडियोगाफी: ईआरवी स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति की फोटो/वीडियो बनाकर ग्रुप में शेयर करेंगे। 7. सामग्री की जांच:


 ड्यूटी में आते ही वाहन में उपलब्ध कराई गई सभी आवश्यक सामग्रियों एवं उपकरणों की उपलब्धता की जांच करेंगे। 8. भीड़ या उग्र स्थिति की त्वरित सूचना: इवेंट स्थल पर अत्यधिक भीड़ होने या जनता के उग्र होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना प्रभारी एवं डीसीसी ऑफिस को अवगत कराएं, ताकि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जा सके। 9. नम्र एवं शालीन व्यवहार: घटना स्थल व प्वाइंट पर कॉलर एवं अन्य आम नागरिकों के साथ हमेशा शांतिपूर्वक एवं नम्रता से व्यवहार करें। 10. वाहनों की साफ-सफाई: समस्त ईआरवी वाहनों को साफ-सुथरा रखना चालक एवं तैनात कर्मचारियों का मुख्य दायित्व होगा।
11. साप्ताहिक गोसवारा प्रेषण: ईआरवी वाहन में तैनात कर्मचारी एवं चालक अपना साप्ताहिक गोसवारा समय पर तैयार कर प्रभारी डीसीसी को प्रेषित करेंगे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने