शिक्षिका संध्या और कविता को मिला राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान



बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।। पलारी :- पलारी ब्लाक के दो शिक्षिकाएं संध्या पैकरा और कविता सरसीहा को उसकी उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय गुरु गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।विदित हो कि दोनों मैडम हमेशा अपनी नवाचारी गतिविधियों के लिए जानी जाती रही है और कई सम्मान समारोह में सम्मानित होती रही है।दोनों जिस भी स्कूल में गई वहां वहां शिक्षा की अलख जगाती रही है। वर्तमान में संध्या पैकरा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतान प एवं कविता सरसीहा मैडम वर्तमान मे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसदेवरी में पदस्थ है।उसके इस उपलब्धि पर देवेंद्र साहू ब्लॉक संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,लोचन बांधे अध्यक्ष छ. ग.सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन,कान्हा साहू,अशोक पैकरा, दिलेश्वर भारद्वाज,खगेश रात्रे,दया ध्रुव,श्रवण साहू एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ ब्लॉक पलारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने