लवन-मरदा और लवन-सरखोर मार्ग के निर्माण की मांग, डबल इंजन सरकार व स्थानीय विधायक संदीप साहू (कसडोल विधायक) की कार्यशैली पर उठाए सवाल।
(ताराचंद कठोत्रे)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।। लवन-मरदा एवं लवन-सरखोर मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को मरदा से लवन तक पैदल मार्च किया गया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने लवन तहसीलदार पेखन टोंडरे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोनों मार्गों के शीघ्र निर्माण एवं सुधार की मांग की।
बसपा कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा की डबल इंजन सरकार तथा कसडोल विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक संदीप साहू की कार्यशैली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में सड़क निर्माण की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने तक वे जनहित से जुड़े इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। इस दौरान लवन पुलिस थाना स्टॉप से राकेश पाटले, एवं सरिता यादव तैनात रहे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रहलाद साहू, विधान सभा अध्यक्ष राजकुमार डहरिया, जिला अध्यक्ष डेरहा डहरिया , अश्वनी सोनवानी (प्रतिनिधि जनपद सदस्य),रवि रविन्द्र, बरातू बंजारे, डॉक्टर नोहर दास भारद्वाज, प्रेम भास्कर, रामकुमार खूंटे, दुर्गा टंडन, आकाश डहरिया, भारत कुर्रे, पुरन बंजारे, दोरी नवरंगे, महेत्तर चेलक, गजानंद यादव, अशोक ठाकुर, पंचराम बघेल, अजय डहरिया, रामगोपाल रात्रे, लक्ष्मीनारायण साय, कांशीराम रात्रे , तोमन, ईश्वर, संजय बंदे, इंद्रपाल, नकुल बांधे, सुशील, राजेश सहित बड़ी संख्या मे पार्टी के महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार



