बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।।
ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार। गिरौदपुरी धाम में आज गुरु बालकदास जयंती एवं जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गिरौदपुरी धाम में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान जोड़ा जैत खम्भ में पालो चढ़ाकर बाबा जी का आशीर्वाद लिया।जयंती समारोह को लेकर अनुयायियों एवं श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गुरु बालकदास जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम पहुंचे। श्रद्धालु गुरु बालकदास के जीवन, उनके सामाजिक संदेश एवं समाज के प्रति किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान तीन दिवसीय गुरु बालकदास जन्मोत्सव एवं मेला भी आयोजित किया गया। मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज से हजारों लोग पहुंचे। आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
गिरौदपुरी धाम में जयंती समारोह के दौरान धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने समाज के लोगों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु बालकदास जयंती समारोह को सफल बनाने की लिए धन्यवाद ज्ञापित किए। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन लाभ लिए।


