बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज। ग्राम बगबुड़ा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। घरों में पारंपरिक पकवान बनाए गए और परिवारजनों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
Tags
बलौदाबाजार
