बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज......
लवन -- 26 अगस्त 2026 को जिला बलौदाबाजार के कसडोल में ईद मिलादुन्नबी पर्व पर लवन नगर, कसडोल नगर व आस पास के मुस्लिम समाज के लोगों ने हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे, जहां विशेष नमाज अदा कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और समृद्धि की दुआ मांगी गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद
मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
घरों में सेवइयां एवं विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। बच्चों और युवाओं में भी ईद को लेकर खासा उत्साह नजर आया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोगों ने मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा की और एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दिए। इस अवसर पर मोहम्मद एहसान, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद सनसाद, मोहम्मद असगर,मोहम्मद नवशाद आदि उपस्थित रहे।

