नगर पंचायत सहित अंचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, उपभोक्ता परेशान


बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।लवन । 
लवन नगर पंचायत सहित आसपास के अंचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों जियो, एयरटेल एवं आइडिया (Vi) मोबाइल नेटवर्क की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। कई स्थानों पर नेटवर्क सिग्नल कमजोर रहने के कारण कॉल करने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है, वहीं मोबाईल इंटरनेट की स्पीड भी प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
नगरी क्षेत्र में स्थिति और अधिक परेशानी वाली बताई जा रही है। नेटवर्क कमजोर होने के कारण ऑनलाइन काम, यूपीआई भुगतान, ओटीपी, ऑनलाइन पढ़ाई तथा जरूरी फोन कॉल प्रभावित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि रिचार्ज कराने के बाद भी उन्हें कमजोर नेटवर्क सुविधा व कमजोर डाटा मिल रही है। वही स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित मोबाइल कंपनियों से नेटवर्क समस्या की जांच कर आवश्यक तकनीकी सुधार करने तथा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क कवरेज बेहतर करने की मांग की है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने