बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।।
लवन। नगर पंचायत लवन के अजय बार्वे, महामंत्री, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। अजय बार्वे ने अपनी नियुक्ति पर विधायक एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत रहने का विश्वास दिलाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय बार्वे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Tags
बलौदाबाजार

