नवपदस्थ लवन थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा ने संभाला पदभार, कहा— पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना होगी प्राथमिकता।





बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ । लवन थाना के नवपदस्थ थाना प्रभारी अश्वनी सिन्हा ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी। थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने नवपदस्थ थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उनसे निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था की अपेक्षा जताई।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने