सचिव के खिलाफ शिकायत पर जांच शुरू, सरपंच-पंच एवं ग्रामीणों के लिए गए बयान। कार्यवाही के दौरान होता रहा हंगामा।







बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।। जिला बलौदाबाजार विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा में सचिव के खिलाफ सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत के मामले में जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिकायत की जांच के लिए पहुंचे जांच अधिकारी ने संबंधित सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों से पूरे मामले को लेकर अलग-अलग बयान दर्ज किए।



जांच अधिकारी ने शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में सभी पक्षों से जानकारी ली तथा उनके बयान दर्ज किए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायत से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को जांच अधिकारी के समक्ष रखा।अब जांच अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए बयानों एवं उपलब्ध दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा। जांच के बाद मामले में वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। 






सरपंच हीरप्रकाश मिरी ने सचिव के ऊपर लगाते हुए कहा कि सचिव छोटे छोटे कामों जैसे जन्म , मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पैसे की मांग करती है ग्रामीण लोग मुझसे शिकायत करते हैं, एवं कराए गए कार्य की लंबित भुगतानों को पास नहीं करती है ऐसे सचिव को तत्काल हटाया जाए।

सचिव रितु साहू ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मेरे खिला सरपंच के द्वारा इस प्रकार के प्रपंच किया गया है और न मै किसी से कोई रकम की मांग की है।









रामसाय मनहरे ने कहा कि सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों के द्वारा जनपद पंचायत में सचिव के खिलाफ लिखित शिकायत किया था जिसकी जांच के लिए मै यहां आया हु और सबका बयान लिखित रूप में लिया हूं जांच करने का एक बाद वस्तु स्थिति स्पष्ट होगी। ग्रामीणों की मांग है कि सचिव को यहां से हटाकर दूसरे सचिव को भेजा जाए।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने