बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज....... कसडोल -
जिले के कसडोल, राजादेवरी एवं चौकी गिरौदपुरी थाना क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं फ्रॉड से बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी*
विभिन्न निबंध प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़’ बनाने के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ (15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026) के तहत आज दिनांक 19.08.2026 को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विभिन्न थानों में आयोजित कार्यक्रमों की मुख्य झलकियां
थाना राजादेवरी
1. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।- आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 86 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
2. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजादेवरी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।- आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 72 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
*थाना कसडोल: शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिसीद: लगभग 250 विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
(चौकी गिरौदपुरी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरौदपुरी में करीब 80 विद्यार्थियों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को क्यूआर कोड स्कैन कराकर अभियान से जोड़ा गया एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें और साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
Tags
कसडोल




