जगजीवन नारंगे
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज/ लवन। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए शंकर साहू को सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं माननीय जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने का गौरव प्राप्त हुआ शंकर साहू के उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। इस सम्मान से क्षेत्र के लोगों में भी हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शंकर साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags
बलौदाबाजार
