बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज । लवन। तुलाराम आर्य हाई स्कूल लवन, बाड़ा नगर सहित आसपास के अंचलों में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। वहीं इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें मुख्य अतिथि - पारस ताम्रकार ,अजय ताम्रकार ने बच्चों को आजादी का महत्व बताते हुए बच्चों को निरंतर परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक रामकुमार वर्मा, प्राचार्य मंदाकिनी ताम्रकार एवं अतिथिगण- मनोज पाण्डे,देवीलाल बार्वे, दुर्गेश बाजपेई ,राकेश चतुर्वेदी,प्रकाश ताम्रकार,दिलीप बंदे,एवं शिक्षक, शिक्षिकाओ सहित पालक गण एवं स्कूल छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार

