हर घर तिरंगा यात्रा: लवन नगर पंचायत में स्कूल छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली।







बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज।।
लवन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लवन नगर पंचायत क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गई। इस रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली के दौरान लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और गौरव के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया गया।






रैली में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। पूरे नगर में तिरंगे के साथ निकली रैली से देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।





 इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीना बार्वे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लवन, हरिशंकर जोशी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लवन, नगर पंचायत के कर्मचारी,पाहरू नारंगे, शिक्षक शिक्षिकाए ,छात्र छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने