भारतीय जनता पार्टी लाहोद मण्डल ने निकाली रैली



 संवाददाता विजय सेन ।
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज। लाहोद | 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत लाहोद में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी लाहोद मण्डल के अध्यक्ष रामलाल कुर्रे ने किया। इसमें जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। रैली स्थानीय स्कूल से शुरू होकर लाहोद के प्रमुख मार्गों से होते हुए पटेल भवन पहुंची। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारे गूंजते रहे। 







रामलाल कुर्रे ने तिरंगे को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की।  छाया प्रति विधायक धनी राम धीवर ने बताया कि 'हर घर तिरंगा अभियान' 5 से 15 अगस्त तक चलेगा। रैली में छाया प्रति विधायक धनीराम धीवर लाहोद मण्डल प्रभारी राजकुमार जायसवाल कसडोल नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू रामा धीवर सत्यनारायण पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने