बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। बलौदाबाजार । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सत्य निज नाम बोध संस्थान, पोड़ी आश्रम में भक्ति, श्रद्धा और सेवा का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालु पोड़ी आश्रम पहुंचे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सत्य निज नाम परिवार के सदस्यों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पोड़ी आश्रम तथा बलौदाबाजार में वृक्षारोपण किया गया। श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में गुरुदेव सत्य कबड्डी दास जी ने गुरु की महिमा, सत्मार्ग पर चलने तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व पर अपने आशीर्वचन दिए। श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना, सत्संग एवं सेवा कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें -गुरु पुत्र डॉ अगम दास जी,पामगढ़ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर साहू ,बलौदा क्षेत्रीय सचिव मायाराम बरेठ ,बलौदा बाजार क्षेत्रीय अध्यक्ष देवराम साहू,संतोष दास रोगदा,सेतराम कर्ष,लीलाराम साहू उपस्थित थे।
Tags
बलौदाबाजार
