ताराचंद कठोत्रे
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। । मंगलवार की दोपहर 2 बजे बलौदाबाजार तरफ से आ रही एक पीकअप वाहन अंनियत्रित होकर ओवरटैक करने के चक्कर में रोड किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में चालक और हेल्पर के बीच में बैठा एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर और हेल्पर पीकअप की बोनट में ही फंस गये। घटना की सूचना मिलने पर लवन पुलिस मौके पर पहुंचकर पीकअप में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन से काटने के बाद पीकअप वाहन में फंसे चालक, हेल्पर व मृतक शख्स को निकाला गया। पीकअप के बीच में बैठा शख्स काफी गंभीर स्थिति में फंसने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर व हेल्पर जीवित थे। मद्द की गुहार लगा रहे थे। पीकअप में फंसे तीनों लोगों को पुलिस और आम नागरिको की मदद से निकाला गया। जिसके बाद तत्काल 108 एम्बुलेंस वाहन से जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेजा गया।
प्रदत्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक सी.जी. 22 ए.फ. 9873 का चालक चिरपोटा पुल के समीप अपनी ट्रेलर वाहन को ऑयल सर्विसिंग का काम करा रहे थे। दोपहर 2 बजे का समय था। इसी दौरान बलौदाबाजार तरफ से पीकअप वाहन क्रमांक सी.जी. 04पीसी 8605 का चालक बांया तरफ से ओवरटेक करने के चक्कर में खड़ी ट्रक में जा घूसी जिससे पीकअप का बोनट ड्राइवर व दो हेल्पर के गले में फंस गया। बीच में बैठा शक्स को गंभीर चोंट लगने व काफी ब्लड बह जाने की वजह से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी। वही, इस घटना की सूचना मिलने पर लवन पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए पीकअप में फंसे तीनों लोगों को कटर मशीन से निकालकर बलौदाबाजार जिला अस्पताल रवाना किया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई हैं। जबकि ड्राइवर और एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल है जिसका ईलाज जिला अस्पताल बलौदाबाजार में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतक व घायलों का नाम पता नहीं चल पाया। पीकअप वाहन को बेमेतरा का होना बताया जा रहा है। फिलहाल लवन पुलिस ने पीकअप वाहन और ट्रक वाहन को कब्जे में लेकर जांच कार्यवाही शुरू कर दिये है।
Tags
बलौदाबाजार

