तुरतुरिया में तेज बहाव के बीच फंसे सैकड़ों लोग




बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। मातागढ़ तुरतुरिया धाम में अचानक आई भीषण बाढ़; नदी पार फंसे 200 से अधिक श्रद्धालुओं/पर्यटकों के लिए 'देवदूत' बनी कसडोल पुलिस बालमदेही नदी के उफान के बीच कसडोल पुलिस के जांबाज जवानों ने अपनी जान पर खेलकर चलाया महा-रेस्क्यू ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक  ओ.पी. शर्मा के त्वरित और कुशल निर्देशन में समय रहते टाला गया बड़ा हादसा, सुरक्षित बचाए गए सैकड़ों लोग चलने में असमर्थ बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को पुलिस जवानों ने अपने कंधों पर उठाकर उफनती नदी और पथरीले रास्तों से निकाला सुरक्षित थाना कसडोल पुलिस ने अकेले के दम पर पूरा किया सफल रेस्क्यू, ग्रामीणों ने की जमकर सराहना जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल मातागढ़ तुरतुरिया मंदिर में कल दिनांक 05.07.2026 (रविवार) को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मातागढ़ तुरतुरिया मंदिर की यात्रा पर आए 200 से अधिक भक्तों एवं पर्यटकों की जान उस समय अचानक संकट में पड़ गई, जब भारी बारिश के चलते बालमदेही नदी में अचानक भीषण बाढ़ आ गई।


 नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि सैकड़ों श्रद्धालु एवं पर्यटक नदी के उस पार ही फंस गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। *कसडोल पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांबाजी*- इस आपातकालीन स्थिति की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस की टीम बिना एक पल गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची। नदी का उफान बेहद डरावना था, लेकिन कसडोल पुलिस के जांबाज जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती नदी के बीच मोर्चा संभाल लिया। कसडोल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का ही परिणाम था कि बेहद कम समय में नदी पार फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मानवता और सेवा की एक अद्भुत मिसाल देखने को मिली, जब कसडोल पुलिस के जवानों ने बाढ़ में फंसी असहाय बुजुर्ग महिलाओं और चलने में असमर्थ वृद्धों को अपने कंधों पर उठा लिया और उन्हें पैरागुडा के पास से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।   इस बेहद संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए क्षेत्र की जनता, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा कसडोल पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही है और उनकी जमकर सराहना की जा रही है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने