बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़=== शासकीय प्राथमिक शाला खैन्दा में बाल कैबिनेट का गठन; नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ खैन्दा। बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से शनिवार, 11 जुलाई 2026 को 'बैगलेस डे' के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला खैन्दा में 'बाल सभा' का गठन कर भव्य शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित बाल जन प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों और शाला के विकास में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। दामिनी बनीं प्रधानमंत्री, राज को मिली उप शाला नायक की कमान लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से बाल कैबिनेट का चुनाव किया गया, जिसमें निम्नलिखितछात्र-छात्राओं को मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी गईं प्रधानमंत्री कुमारी दामिनी निषाद उप शाला नायक: राज वर्मा सचिव: दिवाकर निषाद उप सचिव: धीरज कुमार वर्मा अनुशासन मंत्री: नागेश्वरी वर्मा एवं कृष्ण वर्मा स्वच्छता विभाग: रिया कोसले एवं शुभांगी कोसले, मंत्रिमंडल में इन बच्चों को भी मिली जगह शाला व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभिन्न विभागों के पदों पर सूरज वर्मा, सीतेश्वर वर्मा, मुकुंद वर्मा, सिद्धार्थ वर्मा, कल्पना बंजारे, चंचल यादव, चंद्रिका वर्मा, डीपेश्वरी वर्मा, रिया वर्मा, तुषार कोसले, ज्योति कोसले, कल्पना वर्मा, विजय कुमार वर्मा, खुशी निषाद, हिमांशी क्षत्रिय, धनेश वर्मा, उषा वर्मा एवं विनाक्षी वर्मा को नियुक्त कर पद की शपथ दिलाई गई। शिक्षकों ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना की इस गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक वृंद का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में शिक्षक महेंद्र कुमार घृतलहरे, सत्यवती तिर्की, मनीषा दीवान, विजय कुमार बार्वे, नीरज दुबे, महेश वर्मा, सोन चरण साहू, राजकिरण साहू और कृपाल कोसले शिक्षकों ने नवनिर्वाचित बाल कैबिनेट को बैज लगाकर बधाई दी और उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं बड़ संख्या उपस्थित रहे।
Tags
बलौदाबाजार
