सहकारी समिति बम्हनपुरी पंजीयन क्रमांक 503 मे ध्वजारोहण कर किया गया सहकारिता सप्ताह का शुभारम्भ*




*किसानों को दी गई समिति के कार्यों की जानकारी*

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। जिला बलौदाबाजार, विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बम्हनपुरी में 29 जून 2026/सहकारिता मंत्रालय गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारी सप्ताह के दिनांक 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिले के सभी सहकारी समितियो एवं सहकारी बैंक शाखाओ में सहकारी ध्वजारोहण कर सोमवार को सहकारिता सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। सहकारी सप्ताह में जिला स्तर पर अनेक सहकारी गतिविधियॉ तथा सहकारी चिंतन एवं सहकारी मेला का आयोजन किया जाएगा। जिले के 168 पैक्स, 15 बैंक शाखा एवं जिला सहकारी संघ, सहकारी समिति, सहकारी समितियों में हर्षोल्लास के साथ ध्वाजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों, कृषक सदस्यों, जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रही।

 कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों को संस्था की व्यवसाय, खाद-बीज, संस्था उपविधि का पाठ्न किया गया।आगामी दिवसों में समितियों मे होने वाले गतिविधियों, कृषक संगोष्ठी, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, केसीसी कार्ड, रुपे कार्ड वितरण, विद्यालय एवं महाविद्यालय मे निबंध, क़्विज प्रतियोगिता एवं सहकार संकल्प दौड़ आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में हिस्सा राम पैकरा (सरपंच) उपसरपंच अशोक मघुकर, बुध्दि लाल गायकवाड़ (सरपंच बगबुडा़) समिति चंद्रमौली गंधर्व (समिति प्रबंधक)


 महेश कुमार कुर्रे,(आपरेटर) रविकमल(सहायक लिपिक) मन्नू लाल पैकरा,बब्लू कुमार पैकरा सरिता वर्मा,प्रमुख सदस्य कृषक - रेशम यादव, - कमलनारायण  भारत लाल, मनहरण,थाना राम, पवन कुमार,बलराम पैकरा,कंवल सिंग, हेतराम, मेलूराम साधराम, रेशम रमेश, महादेव,रामचंद,गुलाब सिंह गौतम, रूपकुंभार,छहुरा भादव, राघव भारद्वाज, हांशु राम पैकरा सभी उपस्थित रहे।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने