पल्सर बाईक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे थे जिसे लवन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया।



(लवन)
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़।। थाना लवन पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार *आरोपियों द्वारा पल्सर बाईक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की,  जा रही थी तस्करी एवं बिक्री*
● *आरोपियों को मेनरोड लवन में घेराबंदी कर ग्राहक की तलाश करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया*
● *आरोपियों से ₹1,00,000 कीमत मूल्य का 10.204 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त *साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी/बिक्री में प्रयुक्त पल्सर बाईक क्र. CG11 AX 9159 एवं 02 मोबाइल भी किया गया जप्त पुलिस अधीक्षक  ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना लवन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड कार्यवाही लगातार* जारी है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर *दिनांक 27.05.2026 को थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा मेनरोड लवन में घेराबंदी कर बाईक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने के लिए ग्राहको के तलाश में लगे हुए आरोपी लखन वर्मा एवं मुकेश कुमार को पकड़ा गया है।



इस दौरान पुलिस टीम द्वारा पहले *दोनों आरोपियों तथा पल्सर बाईक का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों से उनके पिट्ठू बैग में भरा हुआ* अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले *गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 10.204 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया* जिसे विधिवत जप्त किया गया है। *उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹1,00,000 है।* साथ ही प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में प्रयुक्त पल्सर बाईक क्र. CG11 AX 9159 एवं दो मोबाइल जप्त किया गया है। कि प्रकरण में थाना लवन में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष आरोपी को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।





आरोपियों के नाम
1. लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल 
2. मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल 

जप्ती- 
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कुल 10.204 किलोग्राम कीमती ₹1,00,000
2. मोटरसाइकिल पल्सर क्र. CG11 AX 9159 एवं 02 मोबाइल

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने