राष्ट्रीय सम्पादक गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुए ताराचंद कठोत्रे , क्षेत्र में खुशी की लहर






बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ । 
बलौदाबाजार। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निष्पक्ष लेखन के लिए वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद कठोत्रे को राष्ट्रीय सम्पादक संघ द्वारा प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय सम्पादक गौरव रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। राष्ट्रीय सम्पादक संघ ने देशभर में पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों का चयन किया, जिसमें राजकुमार जांगड़े को उनके समर्पित, निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़े पत्रकारिता कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान की घोषणा होते ही बलौदाबाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। 





लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ताराचंद कठोत्रे ने अपनी लेखनी के माध्यम से हमेशा समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाया है। इस अवसर पर ताराचंद कठोत्रे ने राष्ट्रीय सम्पादक संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी निष्पक्ष, जनहितकारी एवं सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे। ताराचंद कठोत्रे को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है तथा पत्रकारिता जगत में इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने