वर्ड रेडक्रास डे एवं विश्व थैलेसिमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में किया गया रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।




 सेन श्रीवास समाज के युवाओं लोकनाथ सेन द्वारा 52वां, नूतन सेन द्वारा 21 वां एवं प्रीतपाल सिंह सेन द्वारा किया गया 13वां बार रक्तदान 




विजय सेन 
लाहोद । बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा आज विशेष रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बलौदाबाजार अंचल के रक्तवीरों के द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इसमें प्रमुख रूप से पुज्य सिंधि पंचायत, सेन/श्रीवास समाज के युवाओं एवं संकल्प रक्तदान सेवा समिति के द्वारा रक्तदान हेतु बढ़चढ़कर भाग लिया गया। रक्तदान शिविर के पश्चात जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार के सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थि, जिला चिकित्सालय के मुख्य सर्जन डॉ. अशोक वर्मा सहित रेडक्रास के सदस्य एवं विभिन्न समितियों के माध्यम से रक्तदान करने वाले उपस्थित रहें। जिला चिक्त्सिा अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थि द्वारा बताया गया कि वर्तमान में यदि किसी प्रकार की दूर्घटना होती है तो उसको हास्पिटल तक पहुंचाने वाले वाले को अब प्रशासन द्वारा राहवीर सम्मान के अंतर्गत 25000रू. का नगद पुरस्कार दिया जाता है। जिस व्यक्ति का दुर्घटना हुआ हो उसके ईलाज हेतु सात दिन तक के समयावधि के लिए 1.5 लाख का प्रावधान गृह विभाग द्वारा किया गया है। यह राशि आयुष्मान कार्ड या अन्य किसी भी योजना के अतिरिक्त होगी उसके पश्चात या उससे अधिक का इलाज होने पर अन्य योजना से करवाया जा सकता है। आगे चर्चा में रेडक्रास के जिला बलौदाबाजार भाठापारा अंतर्गत संरक्षक सदस्य, उप संरक्षक सदस्य एवं वार्षिक सदस्यता के बारे में जानकारी दिया गया। आगामी वर्ष हेतु 500 की सदस्यता लक्ष्य जिले के लिए तय किया गया। रेडक्रास सोसायटी द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी इस अवसर पर दिया गया। बलौदाबाजार जिला अंतर्गत रक्तदान के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए पुज्य सिंधि पंचायत एवं बढ़ते कदम के सदस्यों, संकल्प रक्तदान समिति से पीलू वर्मा को 52 बार, सेन समाज से लोकनाथ सेन को 52 बार, नूतन सेन को 21 बार एवं प्रीतपाल सिंह सेन को 13 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं द्वारा सभी युवाओं एवं समाज के प्रमुख लोगों से रक्तदान करने के लिए आगे आने आह्वान किया गया।

Balodabazartimes

बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़ पोर्टल एवं चैनल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने