परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों किया गया प्रोत्साहित एवं सम्मानित।
जवानों द्वारा टोलीवार परेड और विविध ड्रिल के माध्यम से अनुशासन एवं कौशल का किया गया प्रदर्शन
शासकीय वाहनों का निरीक्षण कर, वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने के दिए गए निर्देश
बलौदाबाजार टाईम्स न्यूज़। आज दिनांक 08.05.2026 को रक्षित केन्द्र बलौदाबाजार स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा द्वारा लिया गया एवं उनके द्वारा संपूर्ण परेड का निरीक्षण किया गया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी, यातायात शाखा, नव आरक्षक एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
*जनरल परेड का उद्देश्य* पुलिस विभाग में अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों द्वारा टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया गया। परेड में प्रशंसनीय गणवेश* धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया गया।
उनके द्वारा पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। *परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक* द्वारा विभिन्न शासकीय वाहनों एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किया गया।
संपूर्ण जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा हेमसागर सिदार,संजय साहू उप पुलिस अधीक्षक यातायात, प्रेमलाल साहू उप पुलिस अधीक्षक, उषा सोंधिया उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक ऊषा ठाकुर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाखा एवं थाना/चौकी, यातायात शाखाओं के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी सहित कुल 98 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी परेड में शामिल हुये।
Tags
बलौदाबाजार





